देश में साल 2019 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई 3.19 लाख लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (19:29 IST)
नई दिल्ली। पिछले साल देश में हुई 4.49 लाख सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 71 प्रतिशत सड़क दुर्घटना, तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई। यह जानकारी संसद को शनिवार को दी गई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिछले कैलेंडर वर्ष 2019 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या 4,49,002 है। इनमें से 3,19,028 सड़क दुर्घटनाएं (71.1%) दुर्घटना, तेज गति से वाहन चलाने से हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हर जिले में सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सांसदों की सड़क सुरक्षा समिति को सूचित किया है। मंत्री ने कहा कि उस जिले के संसद सदस्य (लोकसभा) इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

सिंह ने कहा कि मंत्रालय ने शिक्षा, इंजीनियरिंग (सड़क और वाहन दोनों), प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल के आधार पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को हल करने के लिए एक बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है।
भारत में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक हैं। इन दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं और करीब 3 लाख अपंग हो जाते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

सामाजिक सुरक्षा देने में 2 नंबर पर भारत, IOL ने जारी की रिपोर्ट

बहुत गुस्सैल है सोनम, प्रेमी राज से लेकर कर्मचारी तक कांपते थे, राज ने बताए किस्से

UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार रुपए जुर्माना भी

अब महाराष्ट्र में पति के खून की प्यासी बनी पत्नी, कुल्हाड़ी से काटा पति को, 3 महीने पहले हुई थी शादी

बढ़ता ही जा रहा सोनम रघुवंशी की लव लाइफ का सस्पेंस, राज भाई है तो तीसरा किरदार कौन?

अगला लेख