Brahmos Missile दागने पर Air force के 3 अधिकारी बर्खास्त, Pakistan में गिरी थी मिसाइल

Webdunia
मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (19:23 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में गलती से दागी गई मिसाइल के लिए वायुसेना के 3 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। इसी वर्ष की शुरुआत में भारत की ब्रह्मोस मिसाइल गलती से शूट हो गई थी।
 
वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि एक ब्रह्मोस मिसाइल गलती से 9 मार्च 2022 को दागी गई थी। घटना के लिए जिम्मेदार 3 अधिकारियों की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। 
 
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओए) ने इस घटना की जांच में पाया कि 3 अधिकारियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) का पालन नहीं किया। उस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने 'गहरा खेद' जताया था।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 9 मार्च को गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी। इस घटना को लेकर जिम्मेदारी तय करने सहित मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि तीन अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
 
बयान के अनुसार इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

ठाणे में महिला से की ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ठगे 1.11 लाख रुपए

संसद में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पहलगाम की घटना से पूरे विश्व को आघात पहुंचा

भोपाल में थाना प्रभारी ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर, कारणों का खुलासा नहीं

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

अगला लेख