Hanuman Chalisa

हाल ही में आतंकी बने 3 युवक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 21 मई 2020 (16:47 IST)
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए 3 युवकों को गुज्जरपट्‍टी गेनबुग के जंगलों से कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद जिंदा गिरफ्तार कर लिया। ये युवक हाल ही में लश्कर में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग हासिल करने के बाद ये युवक वापस घर लौट रहे थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। 
 
पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि कुपवाड़ा के कुछ युवक जो पिछले कई दिनों से लापता थे, वापस लौट आए हैं। उनके पास हथियार भी देखे गए हैं। हालांकि पुलिस व एजेंसियां पहले ही जानती थी कि ये युवक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जा मिले हैं।
 
 सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी, सेना की 28 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने लोलाब के शाहगुन इलाके के ऊपरी इलाके में स्थित जंगल की घेराबंदी करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी।
 
करीब दो घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के बाद इन तीनों युवकों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीन युवकों में से दो की पहचान जाकिर अहमद भट, आबिद हुसैन वानी के तौर पर हुई है। ये सभी लालपुरा शाहगुन, कुपवाड़ा के ही रहने वाले हैं।
 
एसएसपी कुपवाड़ा राम अंबरदार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लश्कर में ट्रेनिंग हासिल करने के बाद घर लौट रहे ये युवक गुज्जरपट्‍टी गनबुग के जंगलों में छिपे हुए थे। हमें इस बात की सूचना मिली और सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के संयुक्त दल ने इन्हें जंगल में घेर लिया।
 
तीनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया परंतु इन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों युवकों को जिंदा पकड़ लिया। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख