कश्मीर में हिमपात, दिल्ली में घना कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (08:33 IST)
Weather Update 30 january: जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी की वजह से देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे की कहर बढ़ गया है। आज सुबह दिल्ली एक बार फिर कोहरे की चपेट में रही। यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा दिखाई दिया। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्‍यों में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
कश्मीर के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। सोमवार को पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में भी हिमपात हो गया। पहाड़ों पर भी बर्फबारी के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग बंद कर दिया गया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भी शीतलहर जारी है। इंडिया गेट, जनपथ रोड, आईटीओ, आरकेपुरम समेत पूरी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हुई। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे थे।       
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 या 2 स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रही।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई। असम और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्‍क‍िम में न्‍यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्‍सि‍यस के बीच रहने की संभावना है।
 
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर ऐसी स्थितियां संभव हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gutpa 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख