PM मोदी की यात्रा के बाद Lakshadweep को लेकर सर्च में 3400 फीसदी की वृद्धि, MakeMyTrip ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जनवरी 2024 (17:56 IST)
3400 percent increase in searches regarding Lakshadweep : यात्रा संबंधी सेवाएं देने वाले मंच मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  के केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep) जाने के बाद से उसके मंच पर द्वीप के बारे में सर्च या खोज 3400 प्रतिशत बढ़ गई है।
 
मेकमाईट्रिप ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हमने प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद से लक्षद्वीप के लिए मंच पर ‘सर्च’ में 3,400 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। कई लोगों ने भारतीय द्वीप की तुलना मालदीव और सेशेल्स जैसे विश्वस्तर पर मांग वाले समुद्र तट स्थलों से करना शुरू कर दिया है। मालदीव के मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया है।
 
इस बीच, भारत में मालदीव के उच्चायुक्त को सोमवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई। मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए रविवार को तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया है।
ALSO READ: पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के मायने, क्‍या ये चीन और मालदीव के लिए मास्‍टर स्‍ट्रोक है?
मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में आलोचना हुई है और कई मशहूर हस्तियों ने ‘एक्स’ पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों के बारे में जानने का आग्रह किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

अगला लेख