38469 जल निकाय अतिक्रमण के शिकार, सरकार ने दी लोकसभा में जानकारी

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (15:18 IST)
Lok Sabha: सरकार ने गुरुवार को लोकसभा (Lok Sabha) को बताया कि देश में कुल 24,24,540 जल निकायों (water bodies) में से 38,496 अतिक्रमण के शिकार हुए हैं। लोकसभा में प्रीतम गोपीनाथ मुंडे, राहुल रमेश शेवाले और चंद्रशेखर साहू के प्रश्न के लिखित उत्तर में जलशक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह जानकारी दी।
 
जलशक्ति राज्यमंत्री टुडु ने कहा कि ग्रामीण जल निकायों में केवल 1.6 प्रतिशत का अतिक्रमण किया गया जबकि शहरी जल निकायों में 2.5 प्रतिशत का अतिक्रमण हुआ। उन्होंने कहा कि अतिक्रमित किए गए जल निकायों में से 95.4 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में और 4.5 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में हैं।
 
जल निकायों की गणना के आंकड़े के अनुसार देश में कुल 24,24,540 जल निकाय हैं जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 23,55,055 और शहरी क्षेत्रों में 69,485 जल निकाय हैं। इसमें बताया गया है कि कुल 38,496 जल निकाय अतिक्रमण के शिकार हुए हैं जिसमें से 36,736 ग्रामीण क्षेत्र में और 1760 शहरी क्षेत्र में हैं।
 
टुडु ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय ने केंद्र प्रायोजित योजना सिंचाई गणना के तहत 6ठी लघु सिंचाई गणना के माध्यम से जल निकायों की पहली गणना शुरू की थी। उन्होंने बताया कि सभी प्रारंभिक कार्यों को पूरा करने के बाद वर्ष 2019 में जल निकायों की पहली गणना का जमीनी कार्य शरू किया गया था। कोविड महामारी के कारण कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशो में जमीनी कार्य में विलंब हुआ था। मंत्री ने बताया कि जमीनी कार्य और डेटा प्रोसेसिंग कार्यों के पूरा होने के बाद मार्च 2023 में रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

लोनावाला के झरने में बहे सभी 5 शव बरामद, प्रशासन की लोगों से अपील

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले के मायने क्या हैं?

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण नहीं लेंगे वेतन, जानिए कारण

राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, जानिए क्‍या है मामला...

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया, करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख
More