दिल्ली संकट पर चार मुख्यमंत्रियों ने की पीएम मोदी से बात, किया गतिरोध दूर करने का आग्रह

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (15:30 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे दिल्ली के उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के बीच गतिरोध को दूर करने में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और इसे संवैधानिक संकट बताया।
 
नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक के इतर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मोदी से इस संकट का समाधान निकाले जाने का आग्रह किया ताकि संविधान के संघीय ढांचे को कायम रखा जा सके।
 
मोदी के साथ बैठक के बाद बनर्जी ने ट्वीट किया कि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल के माननीय  मुख्यमंत्रियों के साथ मैंने रविवार को माननीय प्रधानमंत्री से दिल्ली सरकार की समस्याओं का  तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया।
 
चारों मुख्यमंत्रियों को शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात से रोक दिया गया था जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की घोषणा की थी। नेताओं ने स्थिति को अंसवैधानिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करें कि समस्याओं का समाधान हो जाए।
 
केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्रियों सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय गत सोमवार से उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। वे उपराज्यपाल अनिल बैजल से मांग कर रहे हैं कि वे आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल खत्म करने के निर्देश दें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

इटली में धूम मचा रही कोल्हापुरी चप्पलों का क्या है इतिहास, इस समय क्यों है सुर्खियों में

अगला लेख