Rajasthan Election : शाह, योगी, शिंदे ने BJP उम्‍मीदवारों के समर्थन में किया 4 KM लंबा रोड शो

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (19:51 IST)
Road show in support of BJP candidates : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा और राजसमंद के नाथद्वारा में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जयपुर में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया।
 
शाह जयपुर से निम्बाहेड़ा पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भी सजे हुए खुले वाहन में शाह और कृपलानी के साथ मौजूद थे। निंबाहेड़ा में रोड शो माल गोदाम रोड, नेहरू पार्क, चंदन चौक, बस स्टैंड से होते हुए भैरों सिंह शेखावत सर्किल पर संपन्न हुआ।
 
नाथद्वारा में शाह ने पार्टी प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थन में रोड शो किया। जयपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में और एकनाथ शिंदे ने हवा महल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख