दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों को फिर से मिलेगा पद, 21 सितंबर को होगी शपथ

मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (15:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी (Aatishi) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी (Aap) के विधायक मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat) नया चेहरा होंगे जबकि 4 मंत्री बरकरार रहेंगे। 'आप' ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे।

ALSO READ: आतिशी और मंत्रिमंडल सहयोगियों का शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को
 
आप ने कहा कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को पुन: मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक अहलावत को समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुए स्थान पर शामिल किया जाएगा।

ALSO READ: Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना
 
आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और 'आप' से भी नाता तोड़ लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 7 सदस्य हैं। नई मुख्यमंत्री और नए सदस्यों का कार्यकाल संक्षिप्त होगा, क्योंकि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के 7वें सदस्य के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख