Maharashtra Politics : 2019 के बाद राजभवन में हुए 4 शपथ ग्रहण समारोह, 3 बार उपमुख्‍यमंत्री बने अजित पवार

Webdunia
रविवार, 2 जुलाई 2023 (17:39 IST)
Maharashtra Politics : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके कई सहयोगियों के मंत्रियों के रूप में रविवार को शपथ लेने के साथ ही राज्य में 2019 से राजभवन में 4 शपथ ग्रहण समारोह हो चुके हैं, जिसमें अजित पवार 3 बार उप मुख्‍यमंत्री बने हैं।
 
राज्य में नवंबर 2019 में विधानसभा चुनाव और भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद, राजभवन में आयोजित हुए एक समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस और राकांपा नेता अजित पवार ने क्रमशः मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह सरकार केवल 80 घंटे तक चली थी क्योंकि पवार अपनी पार्टी में विभाजन नहीं करा सके।
 
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एक महीने के भीतर तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जब उनकी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। इसके बाद अजित पवार राकांपा में वापस लौट आए और इस सरकार में उपमुख्यमंत्री बने।
 
ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों के विद्रोह तथा शिवसेना के विभाजित होने के बाद पिछले साल जून में एमवीए सरकार गिर गई थी। शिंदे ने पिछले साल 30 जून को भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने।
 
पहले तीन शपथ ग्रहण समारोहों के समय भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल थे, लेकिन रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के समय रमेश बैस राज्यपाल हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के कुछ महीने बाद अगले साल अक्टूबर के आसपास होने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

UP Hathras Stampede Updates : हाथरस के अलावा देश के मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में हुई थी भगदड़ की ये घटनाएं

UP Hathras Stampede : कौन हैं नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा, जिनके सत्संग में हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत

NEET PG परीक्षा अगस्त में होने की संभावना, संशोधित तिथि इस सप्ताह हो सकती है घोषित

गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

Flood in Assam: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6.71 लाख लोग प्रभावित, 13 मछुआरों को बचाया

अगला लेख
More