अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (00:47 IST)
Ahmedabad Gujarat News : अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे 48 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बारे में सूचना मिलने के बाद कई बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए जाने के डर से बस्ती छोड़कर भाग गए। इन बांग्लादेशी नागरिकों को स्वदेश वापस भेज दिया जाएगा।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को स्वदेश वापस भेज दिया जाएगा। यह कार्रवाई दो मामलों के उजागर होने के कुछ सप्ताह बाद की गई, जिनमें फर्जी पहचान बनाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था और बांग्लादेश से मानव तस्करी के तहत महिलाओं को भारत लाया गया था तथा यहां वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था।
ALSO READ: UP: बगैर वीजा के भारत में दाखिल हो रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने बताया कि इन दो मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, इसके बाद हमने कई स्थानों पर छापे मारे और करीब 250 बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ की। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पाया गया कि 48 लोग पिछले कुछ वर्षों से बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर में अवैध रूप से रह रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि आठ महिलाओं और छह नाबालिगों सहित अवैध प्रवासियों को चंदोला झील, दानी लिमडा, शाह-ए-आलम और कुबेरनगर जैसे क्षेत्रों से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बारे में सूचना मिलने के बाद कई बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए जाने के डर से बस्ती छोड़कर भाग गए।
ALSO READ: बुल्डोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, अवैध मंदिरों और मस्जिदों को हटाना होगा
पटेल ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों की मदद से इन अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख