महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल और प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता हिरासत में (Live)

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (12:47 IST)
नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत में ‘लोकतंत्र की मौत’ हो रही है तथा 70 साल में देश ने जो हासिल किया था उसे पिछले आठ वर्षों में खत्म कर दिया गया। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया। पल-पल की जानकारी...

-पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया।
-प्रियंका गांधी बैरिकेड लांघकर आगे बढ़ीं। पीएम आवास को घेरने की तैयारी।
-पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी।
-कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन।
-राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
-राहुल ने पुलिस पर लगाया कुछ सांसदों से मारपीट का आरोप। 
-महंगाई और जीएसटी के खिलाफ संसद से राष्‍ट्रपति भवन तक कांग्रेस का मार्च।
-विजय चौक से पहले पुलिस ने कांग्रेस के मार्च को रोका। सांसदों को हिरासत में लिया।
-प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल।
-काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी।
-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता।
-प्रदर्शन कर रहे पार्टी के नेताओं, सांसदों के हाथ पर काली पट्टी बंधी नजर आई।
-दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए कांग्रेस को प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
-प्रियंका गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंची। कुछ ही देर में शुरू होगा प्रदर्शन।
-संसद शुरू होते ही भारी हंगामा, राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित। लोकसभा भी 12 बजे तक स्थगित।
-भाजपा नेता रविशंकर ने कहा, ED को धमकाना राहुल की मंशा।
-उन्होंने सवाल किया कि आपकी पार्टी लोकतंत्र में कहा है।
-महंगाई बहाना, परिवार को बचाना है।
-रविशंकर ने कहा कि राहुल की दादी ने मीडिया पर इमरजेंसी लगाई थी।
-केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, नकली गांधी है नकली है इनकी विचारधारा।
<

जितना मैं सच्चाई बोलूंगा, उतना मेरे ऊपर आक्रमण होगा।

मेरी ये समस्या है कि मैं सच्चाई बोलता हूं, डरता नहीं हूं: श्री @RahulGandhi #महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/PqqOq7WkEg

— Congress (@INCIndia) August 5, 2022 >-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
-विरोध करो तो ईडी को पीछे लगा देते हैं।
-विपक्ष को कुचलने में लगी है सरकार।
-देश की हर संस्था पर RSS का कब्जा।
-कोरोना से मौत पर झूठ बोल रही है सरकार, गुजरात में लाशों के ढेर लगे। 
-महंगाई पर झूठ बोल रही है सरकार।
-राहुल गांधी का सवाल, क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं?
-रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमें बस गिरफ्तार किया जाता है।
-इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया।
-देश में 4 लोगों की तानाशाही चल रही है। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं।
-महंगाई का मुद्दा नहीं उठाने दे रहे। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता।
-राहुल गांधी कांग्रेस मुख्‍यालय पहुंचे। थोड़ी देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।
<

वो चाहते हैं, पुलिस देखकर डर जाएंगे।
हमारा इरादा है, जनता की आवाज़ उठाएंगे।।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/PgSbx3Me15

— Congress (@INCIndia) August 5, 2022 >- जंतर मंतर को छोड़कर पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू।
- राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका करेंगे प्रदर्शन की अगुवाई। कार्यकर्ताओं ने कहा- सारे बैरिकैड तोड़ देंगे।
- प्रधानमंत्री आवास का भी करेंगे घेराव।
-महंगाई के खिलाफ संसद से सड़क तक कांग्रेस का प्रदर्शन।
-महंगाई के मुद्दे पर आज कांग्रेस सांसदों का राष्‍ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च।
-कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा, CRPF भी तैनात। 
-सुबह साढ़े 9 बजे राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।
-भारतीय मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 7 पदक पक्के किए।
-दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना ने किया युद्धाभ्यास। ताइवान के पास चीन के सैन्य अभ्यास से चरम पर तनाव।
-चीन के मिसाइल टारगेट से दुनिया में हड़कंप, ताइवान से चीन से की शांति बनाए रखने की अपील।
-चीन की बैलेस्टिक मिसाइल फायरिंग पर जापान ने जताया एतराज।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?