राहुल का '72 हजार' का वार क्या बनाएगा कांग्रेस सरकार? कांग्रेस ने घोषणापत्र में कही 5 बड़ी बातें...

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (13:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि वह झूठ नहीं बोलते और घोषणापत्र में किया यह वादा निभाएंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में रोजगार, गांव, गरीब, किसान और युवाओं की बात कही है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इन 5 बड़ी बातों पर जोर दिया है... 


31 मार्च 2020 तक 22 लाख सरकारी नौकरियां : युवाओं के लिए घोषणापत्र में कहा गया है कि यदि युवा व्यापार करते हैं और लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते हैं तो व्यवसाय के लिए उन्हें तीन साल तक किसी भी तरह की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने 31 मार्च 2020 तक 22 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया।
 
गरीबी पर वार, 72 हजार : राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले बात न्याय की आय, जिसके जरिए हम सभी के खातों में पैसा डालेंगे, 'गरीबी पर वार, 72 हजार' ये पैसे हर साल दिए जाएंगे। यह पैसे सीधे किसानों के खातें में डाले जाएंगे। इससे सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।

किसानों को राहत : कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वे किसानों के लिए अलग बजट बनाया जाएगा। साथ ही कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज नहीं किए जाएंगे। 
 
मनरेगा में 150 दिन रोजगार : कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में मनरेगा के अंदर 150 दिनों का गारंटीड रोजगार का वादा किया है। हम मनरेगा को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन करना चाहते हैं। ग्राम पंचायतों के माध्यम से 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी। 
 
शिक्षा और स्वास्थ्य : घोषणापत्र में शिक्षा का पर खास फोकस किया गया है। इसके मुताबिक देश की जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किय जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाने का वादा किया गया है ‍ताकि लोगों को सस्ता और अच्छा इलाज उपलब्ध हो सके। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

अगला लेख