Festival Posters

उद्धव गुट के 5 विधायक और 2 सांसद शिंदे गुट में होंगे शामिल, लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने का दावा

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (19:18 IST)
मुंबई। शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे-धड़े के 2 सांसद और 5 विधायक शाम को आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे।

शिंदे गुट के नेता तुमाने ने एक समाचार चैनल को बताया कि दो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से हो सकते हैं। उन्होंने कहा, आप शाम को देखेंगे। महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद तुमाने ने कहा कि शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले खुद फोन कर इसमें शामिल हो रहे हैं।

वर्तमान में शिंदे गुट में मुख्यमंत्री सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं। ठाकरे गुट के पास 15 विधायक और 6 लोकसभा सदस्य हैं। इस साल जून में विभाजन से पहले, शिवसेना के पास महाराष्ट्र से 18 और दादरा और नगर हवेली से एक लोकसभा सदस्य था।

शिंदे के नेतृत्व वाला बागी गुट बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली आयोजित कर रहा। ठाकरे गुट मध्य मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली आयोजित कर रहा है, जो 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से जुड़ा हुआ है।

शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने थे।Edited by : Chetan Gour (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने जिस भारतीय लड़की को 18 घंटे हिरासत में रखा, अब उसने किया ये पोस्‍ट, जानिए भारत को लेकर क्या कहा

झारखंड में DJ को लेकर सख्‍त आदेश, नहीं बजा सकेंगे रात 10 बजे के बाद

LIVE: संविधान दिवस पर संसद भवन में हुआ कार्यक्रम, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित

कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की ने लगाई समझौते पर मोहर, क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

NCERT के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में झारखंड के शिक्षक

अगला लेख