Corona virus : नागपुर में 5 संदिग्ध मरीज अस्‍पताल से फरार, शहर में अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2020 (13:26 IST)
नागपुर। चीन में करीब 3 महीने पहले दस्तक देने वाले कोरोना वायरस (Corona virus) ने दुनियाभर में परेशानी बढ़ा दी है। भारत में भी कोविड-19 के संक्रमण से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र के नागपुर में अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के 4 संदिग्ध मरीज अस्पताल से फरार हो गए हैं। देर रात हुई इस घटना के बाद शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

नागपुर में पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि इनमें से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 4 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राहत वाली बात यह है कि पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया है और उनको जल्द ही अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी मरीज अपने घर चले गए थे। आज इनकी मेडिकल रिपोर्ट आनी है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया से लौटे बीमार शख्स के संपर्क में ये सभी आ गए थे। इसलिए सभी को संदिग्ध के तौर पर अस्पताल लाया गया था और उनकी जांच चल रही थी। लेकिन कल रात चाय पीकर आने का बहाना बनाकर सभी अपने घर चले गए।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार, महाराष्ट्र में 2 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 19 पहुंच गई है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख