स्वतंत्रता दिवस : महाराष्ट्र पुलिस को 59 पदक, नक्सली मुठभेड़ में शहीद PSI समेत 17 को वीरता पदक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (17:10 IST)
59 medals announced for Maharashtra Police : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 2020 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उपनिरीक्षक धनजी होनमाने राज्य के उन 17 पुलिसकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक के लिए चुना गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्यबलों के 1037 पुलिसकर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की।
 
महाराष्ट्र पुलिस बल के लिए कुल 59 पदक घोषित किए गए हैं जिनमें से 17 वीरता के लिए, 3 विशिष्ट सेवा के लिए और 39 सराहनीय सेवा के लिए दिए जाएंगे। भामरागढ़ त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक होनमाने मई 2020 में गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सी60 कमांडो किशोर आत्राम के साथ शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
ALSO READ: मनोज जरांगे की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर नजर, आंदोलन को लेकर क्या बोले
गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुणाल तारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुणाल सोनवणे, पीएसआई दीपक औटे, राहुल देवहाड़े, विजय सकपाल, पुलिस कांस्टेबल नागेशकुमार माधरबोइना, शकील शेख, विश्वनाथ पेडम, विवेक नरोटे, मोरेश्वर पोटावी, कैलाश कुलमेथे, कोटला कोरामी, कोरके वेलाडी, महादेव वानखेड़े, महेश मिच्छा, समय्या आसम उन कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें नक्सलियों के खिलाफ 3 अभियानों के लिए वीरता पदक के लिए चुना गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चिरंजीव प्रसाद, एसीपी सतीश गोवेकर और राजेंद्र दहले को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।
ALSO READ: मुझे जेल में डालने के लिए अधिकारियों को दिया गया ठेका, महाराष्ट्र के डिप्टी CM फडणवीस ने MVA पर लगाए आरोप
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे, उप महानिरीक्षक संदीप दीवान, पुलिस उपाधीक्षक शिवाजी फड़तारे, विनीत चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजय खाड़े सहित 39 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। छत्रपति संभाजीनगर के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारकादास भांगे भी उन पुलिसकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

live : बहस से पहले कमला हैरिस और ट्रंप ने मिलाया हाथ, फिर एक दूसरे पर जमकर किया हमला

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

पीएम मोदी ने दिया आश्वासन, वैज्ञानिक समुदाय को संसाधनों की नहीं होगी कोई कमी

UP : मॉब लिंचिंग से बचने के लिए ओवरब्रिज से कूदा युवक, गई जान, वीडियो वायरल

गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे, अब बदले हालात सुशील शिंदे के बयान पर साधा BJP ने साधा निशाना

अगला लेख