बड़ा खुलासा, इन राज्यों की 60%से अधिक महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (13:04 IST)
नई दिल्ली। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं किया है। देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।
 
सर्वेक्षण में बताया गया है कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है, उनमें आंध्र प्रदेश (21 प्रतिशत), असम (28.2 प्रतिशत), बिहार (20.6 प्रतिशत), गुजरात (30.8 प्रतिशत), कर्नाटक (35 प्रतिशत), महाराष्ट्र (38 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), तेलंगाना (26.5 प्रतिशत), त्रिपुरा (22.9 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (25.5 प्रतिशत), दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (36.7 प्रतिशत) तथा अंडमान - निकोबार द्वीप समूह (34.8 प्रतिशत) शामिल हैं। महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश के सात राज्यों में करीब 50 प्रतिशत पुरुषों ने इंटरनेट इस्तेमाल किया है। इनमें आंध्र प्रदेश (48.8 प्रतिशत), असम (42.3 प्रतिशत), बिहार (43.6 प्रतिशत), मेघालय (42.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.7 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (46.7 प्रतिशत), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (46.5 प्रतिशत) शामिल हैं।
 
सर्वेक्षण के अनुसार, आंध्र प्रदेश (68.6 प्रतिशत), बिहार (57.8 प्रतिशत) और तेलंगाना (66.6 प्रतिशत) महिलाओं की सबसे कम साक्षरता दर वाले राज्यों में शामिल हैं, जबकि केरल (98.3 प्रतिशत), लक्षद्वीप (96.5 प्रतिशत) और मिजोरम (94.4 प्रतिशत) में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर पाई गई।
 
आंध्र प्रदेश (79.5 प्रतिशत) और बिहार (78.5 प्रतिशत) में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे कम है, जबकि केरल (98.2 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (99.1 प्रतिशत)में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे अधिक है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार, जिस व्यक्ति ने नौवीं कक्षा या इससे अधिक पढ़ाई की हो और जो पूरा वाक्य या वाक्य का एक हिस्सा पढ़ सके, उसे साक्षर माना जाता है।
 
आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (39.6 प्रतिशत), असम (29.6 प्रतिशत), बिहार (28.8 प्रतिशत), गुजरात (33.8 प्रतिशत), मेघालय (35.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (23.2 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (32.2 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (35.8 प्रतिशत) शामिल हैं।
 
नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से कम पुरुषों ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (47.9 प्रतिशत), असम (35.5 प्रतिशत), बिहार (42.8 प्रतिशत), गुजरात (45.6 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), मिजोरम (49.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (29.4 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (34.7 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (49.4 प्रतिशत) शामिल हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

कटरा में पीएम मोदी बोले, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी

LIVE: पीएम मोदी बोले, भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव, चिनाब ब्रिज एफिल टॉवर से भी ऊंचा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 अगस्त को एक पाली में होगी NEET PG 2025

चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी

पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

अगला लेख