Festival Posters

Karnataka : लैंडस्लाइड से तबाही, 1 परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत, नदी में गिरा गैस टैंकर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (17:54 IST)
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को हुए भूस्खलन में एक परिवार के 5 सदस्यों सहित 7 लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के पहाड़ी से गिरी मिट्टी के नीचे दबे होने का संदेह है।
ALSO READ: NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, 2 गिरफ्तार, अब तक 15 की गिरफ्तारी
सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर भी पास की गंगावली नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन चालक और सहचालक लापता हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय दोनों दुकान पर चाय पी रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'बचाव कार्य जारी है।'
ALSO READ: IAS पूजा खेड़कर के बारे में नया खुलासा, 4 साल में सिर्फ 1 साल बढ़ी पूजा की उम्र, दस्‍तावेज में भी हेरफेर
विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कारवार से विधायक सतीश सैल ने कहा कि उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोग गंगावली नदी में गिर गए होंगे। राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और बाद में इस पर बयान देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

अगला लेख