Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 28 April 2025
webdunia

भारत-किरगिज स्पेशल फोर्सेस का संयुक्त अभ्यास 'खंजर'

Advertiesment
हमें फॉलो करें India-Kyrgyz
, शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (00:33 IST)
नई दिल्ली। भारत और किरगिज स्पेशल फोर्सेस के संयुक्त अभ्यास 'खंजर' का किरगिज गणराज्य के बिशकेक में शुभारंभ हुआ। दोनों देशों के बीच संयुक्त अभ्यास का यह 8वां अवसर है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। 
 
दो सप्ताह लंबे इस संयुक्त अभ्यास का मुख्‍य उद्देश्य ऊंचाई वाले स्थानों, पहाड़ों पर अपनी क्षमता के आकलन के साथ ही अतिवाद के खिलाफ मुकाबला करना है। किरगिज नेशनल गार्ड के कमांडर कर्नल एर्गेशोव टेलेंटबेक दोनों ही बलों की सराहना की। 
webdunia
भारत-किरगिज संबंधों का स्मरण करते हुए भारतीय राजदूत आलोक ए डिमरी ने भारतीय दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों की विरासत और संबंधों को बढ़ाने के लिए एक सेतु का काम करेगा। इस अवसर परेड का आयोजन हुआ साथ ही हथियारों एवं अन्य सैन्य उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर : लोगों को स्‍वीकार नहीं विशेष दर्जा हटने का फैसला, लेकिन हालात हैं सामान्य...