बिहार में 3 और पुल गिरे, 15 दिन में 9 पुलों ने ली जल समाधि

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (19:24 IST)
3 more bridges collapsed in Bihar: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को सीवान जिले में 3 पुलों को गिरने के बाद 15 दिन में 9 पुल जल समाधि ले चुके हैं। बुधवार यानी 3 जून को 3 पु‍ल गिर गए। इनमें से 2 पुल गंडकी नदी पर बने थे, जबकि 1 पुल धमही नदी पर बना था। इन पुलों के गिरने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इन पुलों के गिरने के बाद कई गांवों का संपर्क टूट गया है। 
<

आज बिहार में एक ही दिन में ???? पुल और गिरे।

सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से विगत ???????? दिन में बिहार में कुल ???? पुल जल समाधि ले चुके है।

डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।… pic.twitter.com/DHUPvcwdav

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 3, 2024 >
इन घटनाओं में फिलहाल किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि पुल गिरने के असल कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि देवरिया ब्लॉक में बुधवार सुबह पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मैं भी वहां जा रहा हूं। कुमार ने कहा कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पुल की मरम्मत का काम जारी था। दो अन्य पुलों के गिरने की खबरें भी आ रही हैं। 
 
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुल ढह गया होगा। उन्होंने कहा कि गंडकी नदी के उफान पर होने के कारण पुल की संरचना संभवत: कमजोर हो गई। इस घटना से मात्र 11 दिन पहले ही सिवान में एक पुल ढहा था। इन घटनाओं ने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरौंदा इलाके में 22 जून को पुल का एक हिस्सा ढह गया था।
<

In a troubling trend for #Bihar, a portion of a bridge over #Gandaki river in #Siwan district collapsed on Wednesday morning, marking the seventh such incident in the state within the past 15 days.

The small bridge, situated in the district's #Deoria block, connects several… pic.twitter.com/9hlSpmWFXy

— Hate Detector ???? (@HateDetectors) July 3, 2024 >
हाल में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद बिहार सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
 
क्या कहा तेजस्वी ने : तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज बिहार में एक ही दिन में 3 पुल और गिरे। सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से विगत 15 दिन में बिहार में कुल 9 पुल जल समाधि ले चुके हैं। डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।  (एजेंसी/वेबदुनिया)
Show comments

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

भगवान शिव की जहां सप्तपदी हुई, वहीं विराजित हैं मां तारा देवी

Haryana Election : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव

युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : नरेंद्र मोदी

MCD चुनाव को लेकर AAP ने LG सक्‍सेना पर लगाया यह आरोप