सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, 2 जवान भी घायल

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (12:01 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान घायल भी हुए हैं।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बुधवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। पुलिस दल जब कडेमेटा पुलिस शिविर के करीब था, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक डीआरजी जवान और एक सीएएफ जवान घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षाबल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक एसएलआर रायफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

Infinix का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी, ये रिपोर्ट कर रही अलर्ट

ATM से रुपए निकलना हुआ महंगा, जा‍न लीजिए RBI का नया नियम वरना पड़ेगा पछताना

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

डल्लेवाल ने आमरण अनशन नहीं किया है समाप्त, किसान नेता कोहाड़ ने किया दावा

अगला लेख