Dharma Sangrah

देश में कोरोना से 1000 से ज्यादा मौत, 31332 संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (11:34 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,695 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 22,629 लोगों का अब भी संक्रमण का इलाज चल रहा है। कुल मामलों में 111 विदेशी शामिल हैं।

मंगलवार शाम से कुल 70 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 5, उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

देश में कोविड-19 से हुई 1,007 मौत में से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 120, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 34 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है।

तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 25, पश्चिम बंगाल में 22 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि कर्नाटक में 20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। महामारी से पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में 8, केरल में 4 और झारखंड तथा हरियाणा में 3-3 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 2 मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़े बुधवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 9,318 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,744, दिल्ली में 3,314, मध्य प्रदेश में 2,387, राजस्थान में 2,364, तमिलनाडु में 2,058 और उत्तर प्रदेश में 2,053 लोग संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,259 और तेलंगाना में 1,004 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 725, जम्मू-कश्मीर में 565, कर्नाटक में 523, केरल में 485, बिहार में 366 और पंजाब में 322 हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख