सासाराम में युवक की हत्‍या, पुलिस पर पथराव, 8 लोग गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात, क्‍या है फसाद की जड़?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 मई 2025 (15:46 IST)
बिहार के सासाराम में युवक की हत्‍या पर बवाल हो गया।  गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस मामले में पुलिस ने 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि थाने के गेट पर हंगामा हुआ। ये मामला सासाराम नगर थाने का है। जहां एक युवक की हत्या हुई।

इसी मामले की जांच के लिए पुलिस टीम जिस इलाके में गई थी। वहां पुलिस को संदिग्धों को गिरफ्तार करना था। लेकिन हत्या से गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। पुलिस ने 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात : इस पूरे घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक शाहबाज आलम के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को शहर में तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

क्‍या बोले मृतक के पिता : मृतक के पिता इब्राहिम गद्दी ने बताया है कि 13 मई से ही शाहबाज लापता था। तमाम जगह उसकी तलाश जारी थी। परिजनों ने 16 मई को पुलिस को सूचना दी है। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों राहुल, टमाटर, दिलशाद और बिट्टू को गिरफ्तार किया है।

इन्हीं लोगों के निशानदेही पर एक दलदली जगह से मृतक का शव बरामद किया गया है। इस वारदात में कुछ अन्य युवकों की भी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर रात से ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद छानबीन में लगे हुए हैं।  
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख