Hanuman Chalisa

आधार पर सुनवाई नवंबर में : सुप्रीम कोर्ट

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (15:45 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय आधार से जुड़े मामलों की सुनवाई नवंबर के पहले सप्ताह में करेगा। आधार को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख करते हुए त्वरित सुनवाई का आग्रह किया।
 
केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार की अनिवार्यता की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा रही है। इसके बाद न्यायालय ने कहा कि समयसीमा बढ़ाए जाने के निर्णय के बाद मामले की सुनवाई की तत्काल कोई जरूरत नहीं है। 
 
न्यायालय ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई नवंबर के पहले सप्ताह में करेगा। कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आधार की अनिवार्यता की अंतिम तारीख पहले 30 सितंबर तय की गई थी जिसे अब 31 दिसंबर तक बढ़ाया जा रहा है।
 
मंगलवार को भी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आधार से जुड़ी अपनी एक अलग याचिका की सुनवाई​ की मांग की थी लेकिन अदालत ने कहा था कि वह निजता मामले में फैसला पढ़ने के बाद ही सुनवाई करेगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख