Hanuman Chalisa

धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, आधार से जुड़ेंगे मोबाइल सिम

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (13:26 IST)
अब मोबाइल सिम भी आधार कार्ड से जुड़ेंगे। सिम वैरिफिकेशन मामले में केंद्र सरकार ने ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि एक साल में सभी सिम कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा। देश में 90 फीसदी सिम प्रीपेड हैं, लेकिन अब ऐसा मैकेनिज्म लाया जा रहा है जिससे इन मोबाइल सिम को भी आधार से जोड़ा जा सके। 
उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि मोबाइल सिम कार्ड रखने वालों के वेरिफिकेशन के लिए क्या तरीका है। इस संबंध में शीर्ष अदालत ने सरकार से जानकारी भी मांगी थी। सुनवाई के दौरान मुख्‍य न्यायाधीश जेएस खेहर ने कहा था कि मोबाइल सिम रखने वालों की पहचान न हो तो यह धोखाधड़ी से रुपए निकालने के काम में इस्तेमाल हो सकता है। सरकार को जल्द ही पहचान करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। 
 
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट एक स्वयंसेवी संगठन लोकनीति की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार और ट्राई को ये निर्देश दिए जाएं कि मोबाइल सिम धारकों की पहचान, पता और सभी जानकारी उपलब्ध हों। कोई भी मोबाइल सिम बिना वैरिफिकेशन के न दी जाए।

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 21 लोग जिंदा जले

Weather Update : कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख