LIVE: विमान में बम की झूठी धमकी, एक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 10 नवंबर 2024 (23:10 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगा और विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।


11:16 PM, 10th Nov
विमान में बम होने का झूठा दावा करने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसे एयरपोर्ट के बोर्डिंग एरिया से पकड़ा गया।  


09:36 PM, 10th Nov
मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के लामलई विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की और बम से कई हमले किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना, सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ में भीषण गोलीबारी देखी गई। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों से सनसाबी के निचले इलाकों में हो रही गोलीबारी के कारण किसान अपने खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में गांवों में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

07:42 PM, 10th Nov
वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्हें (मुख्यमंत्री विजयन) विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने वायनाड के लिए क्या किया है? उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए? इसलिए मुझे वाकई लगता है कि चुनाव उन मुद्दों पर होने चाहिए जो लोगों को प्रभावित करते हैं।


06:43 PM, 10th Nov
जम्मू-कश्मीर में 15 घंटे में एनकाउंटर की 3 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें एक ओर जहां सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं, किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया है।

04:57 PM, 10th Nov
कनाडा में हिन्दू मंदिरों पर हाल ही में हुए हमलों के विरोध में रविवार को दिल्ली में जमकर बवाल हुआ। लोगों ने दिल्ली में स्थित कनाडाई दूतावास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शकारी पुलिस बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

02:37 PM, 10th Nov
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महायुति गठबंधन के तीनों साझेदार- भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राकांपा ने अपने घोषणपत्र जारी किए हैं। चुनावों के बाद तीनों दलों के मंत्रियों की एक समिति गठित की जाएगी, जो घोषणापत्र में किए गए वादों को प्राथमिकता देने पर फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि अभी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद गठबंधन के तीनों साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।

12:49 PM, 10th Nov
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA गठबंधन का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर एनसीपी शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत भी उपस्थित थे।

उन्होंने महाराष्‍ट्र चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।


11:05 AM, 10th Nov
महाराष्‍ट्र में भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें...
-अमित शाह ने संकल्प पत्र को महाराष्‍ट्र की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। 
-लाड़की बहनों को 1500 के स्थान पर 2100 रुपए देने का एलान।
-बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2100 करेगी भाजपा। 
-संकल्प पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा।
-सत्ता में आने पर 5 साल में 25 लाख लोगों को रोजगार देगी भाजपा। 
-छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र शुरू करेगी पार्टी।

10:58 AM, 10th Nov
-अमित शाह ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र। 
-इस अवसर पर राज्य के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, भाजपा जो कहती है पूरा करती है। 
-उन्होंने संकल्प पत्र को महाराष्‍ट्र के विकास का रोडमैप बताया। 

09:50 AM, 10th Nov
श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2 से 3 आतंकियों के इस मुठभेड़ में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

08:11 AM, 10th Nov
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत देखी गई। धौला कुआं क्षेत्र में AQI 394 तक पहुंचा, इंडिया गेट के आस-पास के इलाके में AQI 357 दर्ज किया गया। 

07:50 AM, 10th Nov
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राम मंदिर, आधार, सबरीमाला, से लेकर अनुच्छेद 370, चुनावी बॉन्ड तक पर जस्टिस चंद्रचूड़ के फैसले काफी चर्चित रहे हैं। चंद्रचूड़ के स्थान पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना देश के नए CJI होंगे। 

07:45 AM, 10th Nov
-गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह 10 बजे महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। वे रावेर, मलकापुर और मोशी में चुनाव सभाएं भी लेंगे। 
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज मुंबई में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। शाम 3 बजे वे 'संविधान बचाओ सम्मेलन' में शामिल होंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के बोकारो और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5.15 बजे रांची में पीएम मोदी का रोड शो भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, एक और मौका देने का ऐलान, क्या बनाएंगी उत्तराधिकारी

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

अगला लेख