LIVE: भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप, लोकसभा में मौजूद रहने को कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 मार्च 2025 (15:06 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: भाजपा ने लोकसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके शुक्रवार को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। पार्टी ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।पल पल की जानकारी... 
 

10:45 PM, 20th Mar
भाजपा ने लोकसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके शुक्रवार को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। पार्टी ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। शुक्रवार को सदन में केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए अनुदान की मांगों एवं वित्त विधेयक को पारित कराया जाएगा। पार्टी ने अपने पत्र में कहा कि लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए विचार किया जाएगा। इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें। कल आम बजट को पूर्ण रूप से पारित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था।

01:35 PM, 20th Mar
छत्तीसगढ़ में 18 नक्सली ढेर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। दंतेवाड़ा की सीमा पर हुई मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान भी शहीद हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया था। 

12:31 PM, 20th Mar
राज्यसभा की बैठक गुरुवार को दो बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर 15 मिनट पर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बज कर 15 मिनट पर शुरू हुई तब उपसभापति हरिवंश ने कोई कारण बताए बिना बैठक दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

12:25 PM, 20th Mar
बिहार के भागलपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर। गोलीबारी में मंत्री की बहन भी घायल। 

12:00 PM, 20th Mar
छत्तीसगढ़ में गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने भी जान गंवाई है। क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।

लोकसभा में द्रमुक सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर आने को लेकर हंगामा, कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न 2 बजे तक के लिए स्थगित। राज्यसभा की बैठक गुरुवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे 15 मिनट के लिए स्थगित।
 

11:34 AM, 20th Mar
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर न आने को कहा और सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
-सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्यसभा की बैठक आरंभ होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित की, अपने कक्ष में सदन के नेताओं की 11.30 बजे बुलाई बैठक।

10:24 AM, 20th Mar
हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाए जाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह सीमेंट के वे अवरोधक हटाने शुरू कर दिए जो पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए लगाए गए थे। करीब एक साल से बंद पड़े शंभू-अंबाला मार्ग से कंक्रीट के अवरोधक जेसीबी मशीनों की मदद से हटाए जा रहे हैं।
 
हरियाणा के सुरक्षा अधिकारियों ने पंजाब से लगी राज्य की सीमा पर सीमेंट के ब्लॉक, लोहे की कीलें और कंटीले तारों की मदद से अवरोधक लगाए थे ताकि पंजाब से किसानों के दिल्ली चलो कार्यक्रम के तहत राजधानी की ओर बढ़ने के हर प्रयास को विफल किया जा सके।

09:16 AM, 20th Mar
-किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), जालंधर से स्थानांतरित किया जा रहा है।
-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के आवास के बाहर लालू यादव के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखा है, 'ना झुका हुं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है।'
-17 मार्च को भड़की हिंसा के बाद नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है।

07:44 AM, 20th Mar
-पंजाब की खनौरी और शंभू सीमा से आंदोलनकारी किसानों को हटाया। सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेता हिरासत में लिए गए। किसानों ने भगवंत मान सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया।
<

VIDEO | Haryana Police remove concrete barricading from Haryana side at Shambhu border.

Several farmer leaders, including Sarwan Singh Pander and Jagjit Singh Dallewal were detained in Mohali while returning from a meeting with a central delegation. Punjab Police evicted farmers… pic.twitter.com/3DHvD5lNJA

— Press Trust of India (@PTI_News) March 20, 2025 >-कांग्रेस ने बुधवार को सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की और इसे आप नीत पंजाब सरकार का कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया।
-पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसानों को प्रदर्शन स्थलों से हटाए जाने को उचित ठहराते हुए कहा कि राज्य के लिए जीवनरेखा सरीखे दोनों राजमार्गों के लंबे समय तक बंद रहने से उद्योग और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। चीमा ने कहा, आंदोलन केंद्र के खिलाफ तो दिल्ली में हो प्रदर्शन। ALSO READ: Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को पंजाब पुलिस ने खदेड़ा, केंद्र सरकार से नेताओं की बातचीत विफल


07:43 AM, 20th Mar
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने की उम्मीदें बढ़ीं, 3 साल में पहली बार कैदियों की अदला-बदली हुई। देशों देशों ने एक दूसरे के 175 बंदियों को छोड़ा गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

रामबन में खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत

पाकिस्‍तान में जल संकट, भारत ने रोका चिनाब का पानी, किशनगंगा बांध को लेकर बनाया बड़ा प्‍लान

रूस में बोला पाक राजदूत खालिद जमाली, भारत के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल

जाति जनगणना पर कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, क्या बदल दी पॉलिसी?

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

अगला लेख