11:22 AM, 23rd Feb
8 मार्च को नारी शक्ति को नमन करने का दिन। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स देश की कुछ inspiring women को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। 8 मार्च को, वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।