Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्ताव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Live news in Hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (13:09 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल हुए। इसमें वोट चोरी को लेकर प्रस्ताव पास हो सकता है। पल पल की जानकारी...


01:17 PM, 24th Sep
दिल्ली के वसंतकुंज में आश्रम चलाने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की करीब 15 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आश्रम प्रशासन ने आरोपी को पद से हटा दिया है। स्वामी चैतन्यानंद फरार है।

01:14 PM, 24th Sep
झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के 3 सदस्य मारे गए। मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल है। घटनास्थल से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। तलाश अभियान अभी जारी है।

11:45 AM, 24th Sep
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक सदाकत आश्रम में शुरू हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं।

07:49 AM, 24th Sep
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया कि यूक्रेन अपने खोए हुए सभी क्षेत्र रूस से वापस ले सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है। हालांकि, उन्होंने नए अमेरिकी हथियारों की बिक्री या सीधे प्रतिबंधों का उल्लेख नहीं किया, बल्कि सुझाव दिया कि नाटो देश अमेरिकी हथियार खरीदकर यूक्रेन को दें।

07:48 AM, 24th Sep
-पटना में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल। वोट चोरी पर पारित हो सकता है प्रस्ताव। बिहार विधानसभा चुनाव पर भी मंथन होगा।
-पाकिस्तान में धमाके के बाद जाफर एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे। धमाके में कई पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर।

07:46 AM, 24th Sep
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बैठक में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप बिल्कुल सही हैं। हमने रूस से गैस की आपूर्ति में पहले ही भारी कटौती कर दी है। हम यूरोपीय संघ को आने वाली तेल आपूर्ति पर टैरिफ लगाना चाहते हैं। हम इससे पहले ही बाहर निकलना चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

GST पर कंफ्यूजन: व्यापारी बोले पुराने स्टॉक क्लियर होने तक ग्राहकों को नई छूट देना मुश्किल