LIVE: दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा, बाहर AAP विधायकों का धरना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (12:50 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा में आज सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामा हुआ। आज सदन में आबकारी मामले में पेश कैग रिपोर्ट पर चर्चा चल रही है। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने आप विधायकों को सदन में जाने से रोकने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आप विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। पल पल की जानकारी...


02:18 PM, 27th Feb
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे दुष्कर्म मामले पर कहा कि पुणे में हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैंने इस घटना के संबंध में खुद पुलिस आयुक्त से बात की है और हमारे मुख्यमंत्री भी इस घटना की ओर लगातार ध्यान दे रहे हैं। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। ऐसे अपराध करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की यही भूमिका है।
 
भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने CAG रिपोर्ट पर कहा, वे (AAP) जानते हैं कि सत्ता पक्ष में रहते हुए उन्होंने अपनी शक्तियों का कितना दुरुपयोग किया क्योंकि सत्ता परिवर्तन जरूर होता है और उस समय सत्ता में रहते हुए आपके काम आपके सामने आते हैं और वही हुआ।

12:48 PM, 27th Feb
-मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में अच्छा काम करने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया। 
-दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नागरगढ़ करने की मांग की। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने किया समर्थन। 
-अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम करने की मांग की। 

10:54 AM, 27th Feb
दिल्ली विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा। आतिशी समेत आप विधायकों को विधानसभा में एंट्री से रोका गया। आप विधायकों ने जमकर की नारेबाजी। धरने पर बैठे आप विधायक। 

07:45 AM, 27th Feb
-दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले में कैग रिपोर्ट पर होगी चर्चा, निलंबन के खिलाफ सदन के बाहर प्रदर्शन करेंगे आप विधायक। 
-भाजपा विधायक मोहनसिंह बिष्‍ट का दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बनना लगभग तय।  
-असम के मोरीगांव में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात करीब 2.25 बजे लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

शीश महल में इस्तेमाल हुए सरकारी धन की जांच होगी : प्रवेश वर्मा

मुख्‍यमंत्री धामी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Telangana Tunnel Accident : बचाव अभियान किया तेज, अवरोधकों को काटने का काम शुरू

ट्रंप राज में अंडों पर महंगाई की मार, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?

LIVE: दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा, बाहर AAP विधायकों का धरना

अगला लेख