LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 जुलाई 2025 (19:49 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अपने मंत्रियों से कहा कि वे आपसी टकराव से दूर रहें और किसी भी कठिनाई की स्थिति में उनसे संपर्क करें। मंत्रियों को आपस में बात करनी चाहिए। अगर उन्हें कोई परेशानी है, तो उन्हें आकर मुझे बताना चाहिए, ताकि हम उसका समाधान कर सकें।

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी शिवसेना नेता एवं सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट द्वारा भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री माधुरी मिसाल द्वारा उन्हें सूचित किए बिना विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने पर आपत्ति जताए जाने के बाद आई। पल-पल की जानकारी...


07:58 PM, 27th Jul
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अपने मंत्रियों से कहा कि वे आपसी टकराव से दूर रहें और किसी भी कठिनाई की स्थिति में उनसे संपर्क करें। मंत्रियों को आपस में बात करनी चाहिए। अगर उन्हें कोई परेशानी है, तो उन्हें आकर मुझे बताना चाहिए, ताकि हम उसका समाधान कर सकें। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी शिवसेना नेता एवं सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट द्वारा भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री माधुरी मिसाल द्वारा उन्हें सूचित किए बिना विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने पर आपत्ति जताए जाने के बाद आई।

11:15 AM, 27th Jul
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।
 
उन्होंने कहा कि देश में स्पेस र्स्टाटअप्स में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पांच साल पहले 50 से भी कम स्टार्ट अप थे। आज 200 से ज्यादा हो गए है, सिर्फ स्पेस सेक्टर में। अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। आप इसे कैसे मनाएंगे, कोई नया आइडिया है क्या? मुझे नमो पर जरूर मैसेज भेजिएगा।
 
21वीं सदी के भारत में आज साइंस एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने International Chemistry Olympiad में मेडल जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया।
 
UNESCO ने 12 मराठा किलों को World Heritage Sites के रूप में मान्यता दी है। 11 किले महाराष्ट्र में, एक किला तमिलनाडु में। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।
 
उत्तर प्रदेश के बांदा में है, कालिंजर किला। महमूद गजनवी ने कई बार इस किले पर हमला किया और हर बार असफल रहा। बुन्देलखंड में ऐसे कई किले हैं, ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार, चंदेरी। ये किले सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं है, ये हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। संस्कार और स्वाभिमान, आज भी इन किलों की ऊंची-ऊंची दीवारों से झांकते हैं। 

10:27 AM, 27th Jul
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पास रविवार को भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चढ़ाई वाले रास्ते पर भारी भीड़ की वजह से यह हादसा हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

07:45 AM, 27th Jul
-फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस, एसटीएफ ने 20 से ज्यादा देशों से जानकारी मांगी।
यूपी एसटीएफ द्वारा गाजियाबाद में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ करते हुए हर्ष वर्धन जैन को कवि नगर से गिरफ्तार किया गया वह किराए के मकान में अवैध रूप से वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों के साथ मन की बात करेंगे। 
-पीएम मोदी आज आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे, राजेन्द्र चोल प्रथम के सम्मान में जारी करेंगे सिक्का।

07:43 AM, 27th Jul
-थाईलैंड और कंबोडिया में फिर गोलीबारी, कंबोडिया ने की थी युद्ध विराम की अपील।
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया। ट्रंप ने कहा कि मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने की कोशिश कर रहा हूं! इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोका गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद : CM यादव ने लिया कड़ा एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

टार्च की रोशनी में रोगियों का उपचार, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख