Latest News Today Live Updates in Hindi : राज्यसभा में लगातार दूसरे दिन भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के जवाब के वक्त विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां हैं। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्यसभा में अपनी बात रखनी चाहिए। पल पल की जानकारी
07:08 PM, 30th Jul
राज्यसभा में हंगामा
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के जवाब के वक्त विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां हैं। शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को बधाई। बाद में खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्यसभा में अपनी बात रखनी चाहिए। यदि मोदी सदन में नहीं आते तो यह सदन का अपमान है। हम प्रधानमंत्री का जवाब चाहते हैं।
03:18 PM, 30th Jul
मोदी सरकार संवेदनशील है : राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पहलगाम हमला हृदयविदारक था। यह हमला किसी को भी बर्दाश्त नहीं हो सकता। यह घटना निंदनीय है। ऐसे हमले की कल्पना भी दर्दनाक है। घटना वाले दिन शाम 5 बजे ही गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंच गए थे। ये सरकार संवेदनशील है। जो सरकार समय से एक्शन ले वो जरूरी। पॉलिटिकल लीडरशिप महत्वपूर्ण होती है।
12:09 PM, 30th Jul
ऑपरेशन सिंदूर पर जयशंकर : राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए गए। पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द किया गया। पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया। उन्होंने कहा कि हमने सिंधु जल समझौते को निलंबित किया। कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए जयशंकर ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी पंजाब के किसानों की चिंता की, कश्मीर के किसानों की चिंता नहीं की।
11:39 AM, 30th Jul
बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के दस मिनट बाद दोपहर बारह बजे तक स्थगित।
09:35 AM, 30th Jul
-जापान में 15 स्थानों पर सुनामी की खबर, फुकुशिमा परमाणु संयंत्र खाली कराया गया।
-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1,000 रुपए की बजाय 3,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ममता कार्यकर्ताओं को 300 रुपए की बजाय 600 रुपए प्रति प्रसव की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
08:48 AM, 30th Jul
रूस के कुरील द्वीप और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में बुधवार तड़के 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी आई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई।
08:19 AM, 30th Jul
जम्मू कश्मीर के पूंछ में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर
07:35 AM, 30th Jul
रूस के कैमचटका में 8.7 की तीव्रता वाला भूकंप। रूस, जापान और अलास्का में सुनामी की चेतावनी। लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की कई।
07:35 AM, 30th Jul
राज्यसभा में आज भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहस जारी रहेगी। गृहमंत्री अमित शाह देगी जवाब।