LIVE: तिब्बत में भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 7 जनवरी 2025 (18:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान कर दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। पल पल की जानकारी...   

10:51 PM, 7th Jan
दक्षिण-पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 6.8 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है, जबकि 188 घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में चीन के सेंट्रल टेलीविज़न ने 95 लोगों की मौत और 130 लोगों के घायल होने की सूचना दी थी। भूकंप मंगलवार सुबह शिगाज़े शहर के डिंगरी काउंटी में आया, जो माउंट एवरेस्ट के निकट होने के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक ग्रामीण क्षेत्र है।

06:39 PM, 7th Jan
सुप्रीम कोर्ट ने BPSC परीक्षा मामले में सुनवाई से किया इनकार, पटना हाईकोर्ट जाने का दिया निर्देश। कोर्ट ने कहा कि वह छात्रों और प्रदर्शनकारियों की भावनाओं को समझता है। 13 दिसंबर को आयोजित की गई BPSC प्रारंभिक परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं के आरोप लगे थे।

03:23 PM, 7th Jan
दिल्ली चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान, बजट में दिल्ली को लेकर कोई बड़ी घोषणा ना हो। एक फरवरी को पेश होना है बजट।  
 

02:45 PM, 7th Jan
-दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान। मतणगना 8 फरवरी होगी। 
-दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ वोटर। 3.08 ऐसे युवा हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। कुल 13 हजार 33 पोलिंग बूथ। 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता घर से वोट डाल सकेंगे। सभी लोग ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। 
-कुमार ने कहा कि ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकती। ईवीएम चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप गलत। वोटिंग प्रतिशत से जुड़े सवाल पर सीईसी ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत से छेड़छाड़ संभव नहीं है। पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। ईवीएम फूलप्रूफ डिवाइस है, इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। अदालत ने भी कहा है कि इससे छेड़छाड़ संभव नहीं है। चुनाव से 7-8 दिन पहले ईवीएम तैयार हो जाती है। चुनाव के अगले दिन वोटिंग का पूरा प्रतिशत जारी किया जाता है। विपक्षी दलों के सभी आरोपों को सीईसी ने खारिज किया। 
-राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए मुख्‍य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रचार का स्तर नहीं गिराएं। 

02:24 PM, 7th Jan
-सीईसी ने कहा कि ईवीएम पर तो आरोप लगते ही रहते हैं। वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई। वोटर लिस्ट और ईवीएम पर उठे सवाल का जवाब देंगे। आरोपों सुनकर बहुत दुख होता है। कुमार ने कहा कि लिस्ट से वोटर का नाम हटाने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। राजनीतिक दलों की सहमति से वोटर लिस्ट अपडेट होती है। हर पार्टी को वोटर लिस्ट की जानकारी दी जाती है। 
 
-राजीव कुमार ने कहा कि सभी सवालों के जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग नाम सुधारने का पूरा मौका देता है। आयोग सभी अपडेट राजनीतिक दलों को देता है। गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है। गिनती से पहले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से मिलान करवाया जाता है। 

02:06 PM, 7th Jan
70 सीटों पर चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा कर रहे हैं सीईसी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के फरवरी में चुनाव होना हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 62 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती थीं। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कम से कम 36 सीटों की जरूरत होती है। 
 
दिल्ली में वोटर बढ़े : दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1261 है। दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में (5 साल में) 7.26 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। 

12:47 PM, 7th Jan
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार गीत 'फिर लाएंगे केजरीवाल' लॉन्च किया। इस अवसर पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
<

Phir Layenge Kejriwal

Our Campaign Song - Out Now pic.twitter.com/41fwimC1Qj

— AAP (@AamAadmiParty) January 7, 2025 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >

09:19 AM, 7th Jan
नेपाल की सीमा के निकट तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 9 लोगों की मौत 

08:33 AM, 7th Jan
-महाराष्‍ट्र के नागपुर में मिले HMPV वायरस से संक्रमित 2 मरीज, देश में HMPV संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 6 हुई।
-बीपीएससी परीक्षा पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख