dipawali

LIVE: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, सूतक काल में मंदिरों के पट बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 सितम्बर 2025 (19:15 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : वर्ष 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण आज रात लगेगा। भारत में रात 9:58 से 1:26 बजे तक पूर्ण रूप से दिखाई देगा। देश में इसका सूतक भी मान्य होगा। एशिया, यूरोप और अफ्रीका में लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे। अमेरिका के अधिकांश भाग में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। पल पल की जानकारी... 
 

-देश के कई राज्यों बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तरकाशी जिले में फिर फटे बादल। पंजाब में बाढ़ से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
-यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर लोग राहत शिविर कैंप में शरण ले रहे हैं।
-उज्जैन के शिप्रा नदी में एक कार गिरी। बचाव और तलाशी अभियान जारी है।

साल का दूसरा और भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर की रात में लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत के सभी राज्यों में इसे 9:58 से 1:26 बजे तक देखा जा सकेगा। इसका सूतक भी मान्य होगा। एशिया और यूरोप के सभी देशों में लोग ग्रहण देख सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी यह चंद्र ग्रहण पूरी तरह से नजर आएगा। अमेरिका में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। अफ्रीका के अधिकतर भागों लोग ग्रहण देश सकेंगे। ALSO READ: Chandra Grahan 2025: शनि की राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतककाल समय और 12 राशियों का राशिफल

देश के कई राज्यों बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से लोगों का हाल बेहाल है। दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहे पंजाब में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों हैक्टेयर में खड़ी फसले भी तबाह हो गई। भारी बारिश के कारण 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास नाकाम हो गए। यह प्रमुख सड़क लगातार पांचवें दिन भी बंद रही। ALSO READ: बाढ़, बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में हाहाकार, 23 राज्यों में आज भी अलर्ट

सोने में निवेश ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। भारत में मात्र 1 माह में यह करीब 9000 रुपए बढ़ गया तो पिछले 1 साल में इसकी कीमतों में 31 हजार रुपए का इजाफा हुआ। देश में फिलहाल 10 ग्राम सोने की कीमत 1,07,728 रुपए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि दिवाली पर सोने की कीमत क्या होगी।

चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू। देशभर में मंदिरों के पट बंद। ग्रहण खत्म होने तक रहेगा सूतक। 

उत्तर-पश्चिमी तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में आज शाम लगभग 7:53 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए और 16 इमारतें ढह गईं। देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल सहित कई प्रांतों में इसका असर महसूस किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी शुल्क (Tariff) मुद्दे का जिक्र करते हुए दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने माहौल खराब कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने गोवा तट पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, INS Vikrant से जवानों को किया संबोधित

LIVE: दिवाली पर शेयर बाजार में बहार, 21 अक्टूबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

इंदौर में पहली बार वनडे हार, इंग्लैंड ने भारत को 4 रनों से हराया

दिल्ली में AQI 301 के पार, GRAP-2 लागू, किन-किन चीजों पर लगी पाबंदी

पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश

अगला लेख