Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली दंगा मामले में कोर्ट पहुंचे कपिल मिश्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें kapil mishra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (15:32 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी 2020 में हुए दंगों के सिलसिले में अपने खिलाफ आगे की जांच के आदेश को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में चुनौती दी। यह आवेदन विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जो शीघ्र ही मामले की सुनवाई कर सकती हैं। पल पल की जानकारी... 


04:02 PM, 9th Apr
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लगातार दूसरी दिन भी बवाल। शहर के सुती इलाके में सड़क पर लगे जाम को हटाने गई पुलिस पर पथराव।

03:20 PM, 9th Apr
दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में अपने खिलाफ आगे की जांच के आदेश को अदालत में चुनौती दी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) वैभव चौरसिया ने एक अप्रैल को कहा था कि प्रथम दृष्टया यह एक संज्ञेय अपराध है जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि यह स्पष्ट है कि मिश्रा कथित अपराध के समय इलाके में ही थे। आगे की जांच की आवश्यकता है।

12:32 PM, 9th Apr
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बंगाल में वफ्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा।  

11:41 AM, 9th Apr
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अधिवेशन के एआईसीसी सत्र में कहा कि देश की संपत्तियां प्राइवेट हाथों में बेची जा रही है। एक दिन मोदी जी देश को बेचकर जाएंगे। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से संसद चलाई जा रही है। विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। सत्ताधारी दल संविधान पर चोट कर रहा है। सांप्रदायिक ध्रुविकरण के लिए देर रात तक संसद चलती है। संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। यह सब लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। 

09:21 AM, 9th Apr
ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह एक जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी है। भूकंप से ताइपे में कुछ सैकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्व तट पर यिलान के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में करीब 21 किलोमीटर दूर था और पृथ्वी की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई में था।

08:59 AM, 9th Apr
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज ही अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। भारत पहुंचने के बाद कुछ दिन वह एनआईए हिरासत में रहेगा। उसके लिए मुंबई और दिल्ली की 2 जेलों में खास इंतजाम किए गए हैं। ALSO READ: आज ही अमेरिका से भारत लाया जा रहा है तहव्वुर राणा, क्या है उसका मुंबई हमले से कनेक्शन?

07:38 AM, 9th Apr
अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी। इसे चीन की धमकी का अमेरिकी जवाब माना जा रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। ALSO READ: अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

ट्रंप प्रशासन ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश। बाइडन राज में सीबीपी वन एप नीति के तहत ये प्रवासी अमेरिका आए थे।
 

07:38 AM, 9th Apr
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल के बाद अब 2 दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंची। वह स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं।
-गुजरात में आज कांग्रेस का अधिवेशन। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, भारत सरकार ने Rafale M जेट की खरीद को दी मंजूरी