AAP के संजय सिंह का दावा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (23:17 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके शासन के मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं।

आप ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापा मारने के मद्देनजर अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने वाले सबसे प्रमुख दल के रूप में खुद (आप) को प्रायोजित करते हुए यह दावा किया।

आप ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके शासन के मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। यहां आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, सुबह से जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को भाजपा के नेता निशाना बना रहे हैं, पार्टी ने देशभर में कहीं न कहीं यह संदेश दिया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव आप बनाम भाजपा होगा।

उन्होंने कहा कि सिसोदिया के आवास पर सीबीआई का छापा साबित करता है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पंजाब में आप की शानदार जीत के बाद देश में केजरीवाल और उनके (दिल्ली के मुख्यमंत्री की) शासन के मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी तरह से घबरा गए हैं।

सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने जब यह खुलासा कर दिया कि प्रधानमंत्री ने केंद्र में अपनी सरकार के जरिए किस तरह से अपने दोस्तों को मुफ्त रेवड़ी बांटी, मोदी ने आप मंत्रियों के पीछे सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लगा दिया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख