केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (12:37 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का आभार जताया और इसे सच्चाई की जीत करार दिया।
 
आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल जाने से अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है।

ALSO READ: आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत
 
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आप ने लिखा कि 'सत्यमेव जयते'। हरियाणा में चुनाव की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के लिए तिहाड़ जेल से केजरीवाल की रिहाई पार्टी को मजबूत करने में मददगार साबित होगी।
 
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आबकारी नीति से संबंधित ईडी और सीबीआई के मामलों में हाल में जमानत मिली है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई में आज पुन: सत्य की जीत हुई है। एक बार पुन: नमन करता हूं बाबा साहेब आंबेडकर की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुकाबले मजबूत कर दिया था।

ALSO READ: भाजपा का सवाल, जेल से कैसे सरकार चला रहे हैं केजरीवाल?
 
पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस फैसले पर शीर्ष अदालत का आभार जताया। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि सत्यमेव जयते। सच को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। आप के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने भी केजरीवाल की रिहाई का स्वागत किया और कहा कि वह जनता की सेवा में खुद को समर्पित करते रहेंगे।

ALSO READ: haryana elections: आप के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल व मान समेत 40 नाम
 
सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि खुशी है कि हमारे प्रिय नेता अरविंद केजरवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई है। इससे निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अभियान को गति मिलेगी। वह लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करते रहेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

Weather Updates: MP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा है मौसम?

क्या दिल्ली विधानसभा होगी भंग? हरियाणा से मिल रहा है संकेत

अगला लेख