Delhi MCD Election 2022: शुरुआती रुझानों में AAP को बहुमत, भाजपा भी 105 के पार

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (10:31 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। 
 
शुरुआती रुझानों के मुताबिक आप 130 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि भाजपा 105 के पार पहुंच गई है। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार हज्जन शकीला ने जीत हासिल कर चुकी हैं। 
ALSO READ: Delhi MCD Election Result 2022 LIVE updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा और आप में कड़ा मुकाबला
एमसीडी के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत वोटिंग मशीन में कैद हो गई थी। चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान हुआ था। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि वे मतगणना के लिए पूरी तरह स तैयार हैं और इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं।
ALSO READ: Delhi MCD Election Result 2022 live: दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम, दलीय स्थिति
इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आम तौर पर आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।
 
आप और भाजपा दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनाव में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। हालांकि, अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने भाजपा पर ‘आप’ की भारी जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का पूर्वानुमान जताया था। हालांकि परिणाम एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार नहीं है। भाजपा को पोल में कम सीटें दी जा रही थीं, जबकि वह 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 113 लोगों की मौत, 255 से ज्‍यादा घायल

भारत ने दिया बांग्लादेश को बड़ा झटका, बंद की ट्रांसशिपमेंट सुविधा

शादी से ठीक पहले बेटी के मंगेतर के साथ भागी अधेड़ महिला

Air India की फ्लाइट में यात्री ने दूसरे यात्री पर की पेशाब, दिल्ली से थाईलैंड जाते समय की शर्मनाक हरकत

अगला लेख