AAP नेता का दावा, भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान

आप विधायकों को आ रहे हैं धमकीभरे फोन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 28 मार्च 2024 (12:11 IST)
AAP news in hindi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने गुरुवार को दावा किया कि आप के विधायकों को फोन कर पार्टी छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान होगा। पाठक ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यहां एक अदालत में पेश किए जाने से पहले की है।

ALSO READ: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर बोला अमेरिका, भारत ने जताई थी नाराजगी
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है और इससे देश को नुकसान होगा। आप नेता ने कहा कि हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को फोन किया जा रहा है। फोन करने वाले कह रहे हैं कि जो चाहिए, बोलो, मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं”।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है, और यह जनता का अधिकार है। भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ कर रही है। इसका नुकसान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा।
 
अपनी पोस्ट में पाठक ने यह भी कहा कि देश को तोड़ने के लिए पहले भी ऐसे कई प्रयास अंग्रेजों, मुग़लों द्वारा किए गए हैं और इसका इतिहास गवाह है कि वे सारे प्रयास असफल हुए। भाजपा का भी यह प्रयास असफल होगा।
 
भाजपा नेता ने किया पलटवार : पाठक को ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उन्हें उस भाजपा नेता का नाम बताने की चुनौती दी जिसने किसी आप विधायक को फोन कर प्रलोभन दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सच यह है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते आप का कुनबा बिखर रहा है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

CM मोहन यादव ने किया वीर भारत संग्रहालय का भूमि‍पूजन, बोले- 20 करोड़ की लागत से किया जाएगा भव्‍य निर्माण

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद

कुल्लू में बड़ा हादसा, मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने IAS आनंद बर्द्धन

अगला लेख