rashifal-2026

सत्येन्द्र जैन को लगा झटका, बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि मामला खारिज

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले का संज्ञान लेने से इंकार करते हुए शिकायत को खारिज कर दिया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (15:38 IST)
Bansuri Swaraj News: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येन्द्र जैन द्वारा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि (defamation) की शिकायत को खारिज कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले का संज्ञान लेने से इंकार करते हुए शिकायत को खारिज कर दिया। आपराधिक मानहानि के मामले में अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती है।ALSO READ: दिल्ली में भाजपा का रेखा गुप्ता राज, क्या हैं नई सरकार के सामने चुनौतियां?
 
जैन ने क्या आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज पर? : जैन ने आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। जैन ने दावा किया कि इस साक्षात्कार को लाखों लोगों ने देखा। उन्होंने कहा कि स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और सोने के 133 सिक्कों के अलावा 3 करोड़ रुपए बरामद किए गए।ALSO READ: दिल्ली की मुख्‍यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
 
शिकायत में कहा गया है कि स्वराज ने जैन को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए ये टिप्पणियां कीं। जैन ने कहा कि स्वराज ने उन्हें 'भ्रष्ट' और 'धोखेबाज' कहकर उनकी बदनामी की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

टैलेंटेड भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ : एलन मस्क

Live: संसद के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत, SIR पर हंगामे के आसार

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

अगला लेख