दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को AAP ने बताया अवैध, किया बहिष्‍कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (11:55 IST)
Delhi MCD standing committee election : उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त को शुक्रवार दोपहर 1 बजे एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की एक रिक्त सीट पर चुनाव करवाने के निर्देश दिए। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव को अवैध बताते हुए इसका बहिष्‍कार करने का एलान किया। 
 
वरिष्‍ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्यपाल को नहीं, केवल महापौर को एमसीडी की बैठक बुलाने का अधिकारी है। आज का एमसीडी चुनाव अवैध है। पार्टी एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।  
 
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने भी कहा कि कल रात को उपराज्यपाल के निर्देश पर कमिश्नर द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि आज 1 बजे स्थायी समिति के 6वें सदस्य का चुनाव होगा। वह आदेश पूरी तरह से अवैध है। DMC एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई हैं। उपराज्यपाल के पास किसी भी प्रकार की शक्ति नहीं है कि वे हाउस की मीटिंग में हस्तक्षेप कर पाएं। कल भी भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में खलल डाली। मजबूरन मुझे सदन 5 तारीख तक स्थगित करना पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि अगर हम कानून की बात करें तो वैध चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे। मेयर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से हों। भाजपा को समझना होगा कि नगर निगम में इस तरह की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा की क्या मंशा है कि कल रातों-रात चुनाव करवाने की कोशिश की गई?
 
इससे पहले गुरुवार को इस पूरे मामले में दिनभर नाटकीय घटनाक्रम रहा जिसमें महापौर शैली ओबेरॉय ने 5 अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया था, जबकि बाद में उपराज्यपाल ने महापौर का फैसला पलट दिया था।
 
निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने देर रात जारी एक आदेश में कहा कि उपराज्यपाल ने स्थायी समिति के एक सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर एक बजे कराने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार समिति की छठी सीट का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र यादव को एमसीडी की सदन की बैठक का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 
यह सीट भाजपा नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

1 अक्टूबर से महंगा होगा यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर, जानिए कितना लगेगा टोल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 7.30 बजे तक होगा मतदान

वसुंधरा राजे सिंधिया को क्या RSS बनाना चाहता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष?

अरविंद केजरीवाल पर क्यों भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं

रियासी आतंकवादी हमले पर एक्शन में NIA, जम्मू-कश्मीर के 2 जिलों में छापेमारी

अगला लेख