Hanuman Chalisa

हिट हुई आयुष्मान भारत योजना, 20 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य बीमा का लाभ

Webdunia
रविवार, 21 अप्रैल 2019 (07:15 IST)
नई दिल्ली। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने वालों की संख्या 20 लाख के पार निकल गई है। कुल मिलाकर अब तक 3.07 करोड़ लाभार्थियों को योजना के तहत ई-कार्ड जारी किए गए हैं। योजना की देखरेख करने वाली एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने यह जानकारी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत --प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) की समीक्षा की और इसमें हुई प्रगति की जानकारी ली। नड्डा ने एनएचए के संचालन बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता भी की।

योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2018 में की थी। इसमें 10.74 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है।

बयान के अनुसार योजना लागू होने के पहले 200 दिनों में पीएम-जेएवाई के तहत 20.8 लाख से अधिक गरीब लोग लाभान्वित हुए। चिकित्सा बीमा की इस योजना के तहत इन लोगों को 5,000 करोड़ रुपए के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रयासों से यह खर्च 2,760 करोड़ रुपए रहा।
 
योजना के तहत अब तक 3.07 करोड़ लाभार्थियों को पीएम-जेएवाई का ई-कार्ड जारी किया गया। योजना के तहत 15,400 अस्पताल को जोड़ा गया है। इसमें से 50 प्रतिशत निजी अस्पताल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

गुजरात में खनिज माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया 70 लाख का मुद्दामाल

अगला लेख