Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कच्छ में केजरीवाल को झटका, अबडासा सीट के प्रत्याशी ने किया भाजपा का समर्थन

हमें फॉलो करें कच्छ में केजरीवाल को झटका, अबडासा सीट के प्रत्याशी ने किया भाजपा का समर्थन
, सोमवार, 28 नवंबर 2022 (09:15 IST)
अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।

बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी ने वसंत वलजीभाई खेतानी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जनता से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा को जीताने की अपील की। वसंत खेतानी ने कहा कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को अपना समर्थन देते हैं।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। कच्छ में पहले चरण में मतदान होगा। कच्छ में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पाकिस्तान की सीमा से लगे अबडासा, भुज और रापर के अलावा मांडवी, अंजार और गांधीधाम शामिल हैं। भाजपा ने 2017 में 4 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने रापर और अबडासा में जीत हासिल की थी, लेकिन अबडासा से विधायक ने 2020 में पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। आम आदमी पार्टी (AAP) कच्छ की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें अबडासा प्रत्याशी बीजेपी के पाले में चला गया।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कतर में बेल्जियम की हार के बाद ब्रसेल्स में दंगे भड़के, कई वाहन फूंके, आगजनी और तोड़फोड़