अभिषेक ऐसे तीरंदाज हैं, जो हाथों से नहीं बल्कि दांतों से तीर चलाते हैं

Webdunia
शनिवार, 3 मार्च 2018 (16:15 IST)
नागपुर। अपनी मेहनत और लगन से सफलता पाने वाले 25 वर्षीय अभिषेक थावरे, देश के पहले ऐसे तीरंदाज हैं, जो हाथों से नहीं बल्कि दांतों से तीर चलाते हैं। शरीर से दिव्यांग अभिषेक को सफलता बड़ी मुश्किलों के बाद मिली है और इसके पाने के लिए उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।
 
अभिषेक ने जब होश संभाला तो उन्हें परिवार से पता चला कि वे पोलियोग्रस्त हैं। पर उन्होंने पोलियो से हार नहीं मानी और 8वीं क्लास में पढ़ते हुए एथलेटिक्स में हिस्सा लेने लगे। मेहनत रंग लाई और वह इंटर स्कूल नेशनल लेवल के एथलीट बन गए।
 
अभिषेक स्कूल में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर की रेस में कई मेडल अपने नाम कर चुके थे। जीवन में अच्छा कर रहे अभिषेक की किस्मत ने 26 अक्टूबर 2010 में उन्हें फिर धोखा दिया और घुटने की एक गंभीर चोट ने अभिषेक के जीवन में फिर ठहराव पैदा कर दिया। दौड़ सकने में अक्षम हो चुके अभिषेक की समझ में नहीं आया कि वे अब और कौन से खेल में अपना हाथ आजमाएं।
 
लगातार 2 साल तक परेशान रहे और लगभग निराश हो चुके अभिषेक को उनके रिश्त के एक भाई संदीप गवई ने उन्हें नई शुरुआत की प्रेरणा दी। वे खुद तीरंदाजी करते हैं लेकिन पोलियो के कारण अभिषेक के दाएं हाथ और कंधे में इतनी ताकत नहीं थी कि वे उससे तीर खींच पाएं। इस समस्या से उबरने के लिए संदीप ने उन्हें अपने दांतों से तीर खींचने की सलाह दी। काफी अभ्यास के बाद वे भारत में ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए।
 
संदीप बताते हैं कि अभिषेक की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है और तीरंदाजी के लिए सबसे ज्यादा इसी की जरूरत होती है।
 
धनुष से तीर खींचे में लगने वाली ताकत को ''पुल वेट'' या ''पाउन्डेज'' कहते हैं और एक बार तीर खींचने पर लगभग 50 किलो तक का पाउन्डेज लगता है जोकि बड़े-बड़े ताकतवर आदमी के लिए भी काफी मुश्किल भरा काम होता है। पर अभिषेक ने इस काम को बड़ी आसानी से कर दिखाया।
 
अब अभिषेक के जीवन का लक्ष्य है कि वे वर्ष 2020 के टोक्यो पैरालंपिक खेलों में न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व करें  बल्कि देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीतें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

5 स्मार्ट तरीके जिनसे बचा सकते हैं किराने की खरीदारी में ढेर सारा पैसा, जानिए कैसे करें मनी सेविंग शॉपिंग

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

प्रदेश के 16 जिलों में नर्मदा परिक्रमा पथ की 1000 एकड़ भूमि पर लगाएं जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

अगला लेख