Railway Recruitment : रेलवे में 2.74 लाख पद खाली, सुरक्षा श्रेणी में 1.7 लाख से ज्‍यादा पद

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2023 (20:17 IST)
नई दिल्ली। रेलवे में जून 2023 तक लगभग 2.74 लाख पद खाली हैं, जिनमें से 1.7 लाख से अधिक सुरक्षा श्रेणी में हैं। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत पूछे गए एक सवाल पर यह जानकारी मिली।दिसंबर 2022 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया था कि रेलवे में 3.12 लाख अराजपत्रित पद खाली हैं।

मध्य प्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में रेलवे ने कहा है कि लेवल-1 सहित ग्रुप सी में 2,74,580 पद खाली हैं। इसमें सुरक्षा श्रेणी में कुल 177924 रिक्तियां शामिल हैं।
 
गौड़ के प्रश्न पर मंत्रालय ने जवाब में कहा, इस साल एक जून (अनंतिम) तक, भारतीय रेलवे के ग्रुप-सी (लेवल-1 सहित) में रिक्त अराजपत्रित पदों की कुल संख्या 2,74,580 है।
 
आरटीआई जवाब में कहा गया है, एक जून (अनंतिम) तक भारतीय रेलवे में ग्रुप-सी (लेवल-1 सहित) की सुरक्षा श्रेणी में स्वीकृत, मौजूदा और रिक्त पदों की कुल संख्या क्रमशः 982037, 804113 और 177924 है। दिसंबर 2022 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया था कि रेलवे में 3.12 लाख अराजपत्रित पद खाली हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी मतदाता पहले बनीं, भारतीय नागरिक बाद में, भाजपा का कांग्रेस पर निशाना

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम की बर्बरता शुरू, 100 से ज्यादा कुत्ते पकड़ कर किए कैद

गोवा को भारत की आजादी के 14 साल बाद क्यों मिली मुक्ति? जानिए 'ऑपरेशन विजय' की पूरी कहानी

कबूतर प्रतिबंध के समर्थन में एकत्र हुआ मराठी संगठन, जैन मुनि ने दी हथियार उठाने की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, SIR में 11 दस्तावेज होना मतदाता अनुकूल

अगला लेख