JDU MLC ने की औरंगजेब की सराहना, अबू आजमी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 मार्च 2025 (10:21 IST)
Abu Azmi Auranzeb controversy : मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले सपा विधायक अबू आजमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानपरिषद् में बयान देते हुए कहा कि वे 100 फीसदी अरेस्ट होंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जल्द ही गिरफ्‍तार किया जा सकता है। ALSO READ: अबु आजमी को महंगा पड़ा औरंगजेब पर बयान, महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित
 
इस बीच जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने भी औरगंजेब को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनवर ने कहा कि औरंगजेब अच्छा राजा था, उसने मंदिर नहीं तोड़े। उन्होंने आगे कहा कि लोगों की अलग-अलग राय है। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब अच्छा शासक था, वह उतना क्रूर नहीं था, जितना उसे बताया जाता है।
 
बहरहाल अबू आजमी के समर्थन में दिए गए खालिद के बयान से बिहार की राजनीति गरमाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि खालिद के बयान से जदयू की सहयोगी भाजपा खासी नाराज है। 
 
क्या कहा था अबू आजमी ने : अबू आजमी ने कहा था कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा किया कि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरगंजेब के लिए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट की। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।
 
अबू आजमी ने ये भी कहा था कि औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश सोने की चिड़िया था। औरंगजेब उनके लिए गलत नहीं था। उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। इतिहास में कई गलत चीज़े बताई गई हैं। ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ बोले, अबू आजमी को यूपी भेजो, हम इलाज कर देंगे
 
शिवसेना सांसद ने दर्ज कराई थी FIR : शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने सपा विधायक अबू आज़मी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है। म्हस्के ने आरोप लगाया कि मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अबू आजमी की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख