खरगे ने की मांग, रेल हादसे पर मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही हो तय

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (10:44 IST)
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे (train accident) पर गुरुवार को दुख जताया और कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय (Railway Ministry) और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। खरगे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं। खरगे ने कहा कि जून 2023 की बालासोर रेल दुर्घटना के बाद ये ट्रेन के पटरी से उतरने का दूसरा बड़ा हादसा है। रेल मंत्रालय व केन्द्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
 
दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

जॉर्डन की सेना ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, शशि थरूर ने MEA से की यह अपील

Ayodhyadham: ऋषभदेव जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव

सरपंच हत्या के मुख्य आरोपी कराड ने बीड में दबदबा कायम रखने के लिए गिरोह बनाए थे : आरोप-पत्र

बेल्जियम और भारत व्यापक रक्षा संधि के लिए हैं आशान्वित, मोदी से मुलाकात के बाद घोषणा

यूनियन कार्बाइड के कचरे को भस्म करने के दूसरे दौर का परीक्षण टला, बुधवार शाम से शुरू होने की संभावना

अगला लेख