Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rekha Gupta

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 7 जून 2025 (11:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है। लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी धोखेबाजी के कृत्यों में शामिल रहता है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है।ALSO READ: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 2 PWD इंजीनियरों के सस्‍पैंड का दिया आदेश, जानिए क्‍या है मामला...
 
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया : एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने गुरुवार और शुक्रवार की रात उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर फोन कर यह धमकी दी थी।ALSO READ: कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति, क्यों लग रहे दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाने के आरोप
 
गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ऋतेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अपने समकक्षों को सतर्क किया और एक टीम को भी पंचवटी कॉलोनी भेजा, जहां से कथित तौर पर फोन किया गया था। हालांकि फोन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिलावल भुट्टो को अमेरिकी सांसद की खरी खरी, जैश ए मोहम्मद से संबंध खत्म करने को कहा