अक्षरधाम हमले का मुख्य आरोपी यासीन भट 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (00:40 IST)
अहमदाबाद। गुजरात की एक अदालत ने शनिवार को 2002 में गांधीनगर अक्षरधाम मंदिर हमले के कथित मुख्य षड्यंत्रकर्ता मोहम्मद यासीन भट को 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। प्रधान सत्र न्यायाधीश एमके दवे की अदालत ने भट को 14 दिन की हिरासत में भेजने के अपराध शाखा के अनुरोध को नामंजूर कर दिया।

भट को गुजरात एटीएस ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया था और उसे शुक्रवार के एक ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया था। 24 सितम्बर 2002 को अक्षरधाम मंदिर परिसर में 2 आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक कमांडो सहित 33 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

दोनों आतंकवादियों को एनएसजी कमांडो ने मार गिराया था। अधिकारियों के अनुसार आतंकवादी समूह लश्करे तैयबा का कथित आतंकवादी भट हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर भाग गया था। एटीएस के अनुसार भट ने मंदिर पर हमले का षड्यंत्र रचने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी और उन अन्य आरोपियों सहित सभी को एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार एवं गोली-बारुद मुहैया कराए थे, जो उत्तरप्रदेश से अहमदाबाद ट्रेन से आए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

अगला लेख