Aditya-L1: क्या देखी हैं कभी सूरज की ऐसी तस्वीरें?

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (22:17 IST)
Aditya-L1 sent pictures of sun: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आदित्य-एल1 (Aditya-L1) ने सूरज की ऐसी तस्वीरें देखी हैं, जो किसी को भी रोमांचित कर सकती हैं। दरअसल, ये तस्वीरें आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान पर लगे सौर पराबैंगनी इमेजिंग टेलीस्कोप ने पराबैंगनी तरंग दैर्ध्य के निकट सूर्य की पहली पूर्ण-डिस्क तस्वीरों को कैप्चर किया है।
 
इसरो की इस उपलब्धि को सौर अवलोकन और अनुसंधान के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसरो ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। ये तस्वीरें सूर्य के फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल) और क्रोमोस्फेयर के बारे में अभूतपूर्व जानकारी प्रदान करती हैं।   
<

Aditya-L1 Mission:
The SUIT payload captures full-disk images of the Sun in near ultraviolet wavelengths

The images include the first-ever full-disk representations of the Sun in wavelengths ranging from 200 to 400 nm.

They provide pioneering insights into the intricate details… pic.twitter.com/YBAYJ3YkUy

— ISRO (@isro) December 8, 2023 >
उल्लेखनीय है कि आदित्य एल-1 द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से सौर वायु की उत्पति, इसकी गति और अंतरिक्ष मौसम से संबंधित चीजों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। एसटीईपीएस को अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा तैयार किया गया है।
इसमें छह सेंसर लगे हुए हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में अवलोकन कर रहे हैं और एक मेगा इलेक्ट्रॉन वोल्ट (एमईवी) से अधिक के इलेक्ट्रॉन के अलावा 20 किलोइलेक्ट्रॉन वोल्ट (केईवी) /न्यूक्लियॉन से लेकर पांच एमईवी/न्यूक्लियॉन तक के ‘सुपर-थर्मल’ और शक्तिशाली आयनों को माप रहे हैं।
 
इसरो ने गत 2 सितंबर को पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए ‘आदित्य-एल1’ का प्रक्षेपण किया था जिसे पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन’ बिंदु-1 (एल1) पर प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More